हरदुआगंज (अलीगढ़): आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हरदुआगंज मंडल में चुनाव संचालन हेतु संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
भाजपा मंडल महामंत्री नरेश शर्मा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मंडल संयोजक और मंडल उपाध्यक्ष राजवीर सिंह वर्मा व भूदेव सिंह 'नेताजी' को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए विशाल शर्मा को मंडल संयोजक तथा प्रेम शंकर 'बच्चन' व आकाश भारद्वाज को सह संयोजक बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने माला पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुभम वर्मा, यश शर्मा, शैलेश कुशवाहा, रवि सूर्यवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।