अलीगढ | कलाई में कोटेदार पर वितरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच के दौरान हंगामा

अलीगढ | कलाई में कोटेदार पर वितरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच के दौरान हंगामा
अलीगढ़ हरदुआगंज थाने की साधू-आश्रम चौकी क्षेत्र के गांव कलाई में प्रधान द्वारा कोटा वितरण में धांधली की शिकायत पर मंगलवार को जांच करने पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम के सामने ही प्रधानपति व कोटेदार पक्ष के लोग एक दूसरे पर पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर टीम बिना जांच के लौट गई, जो अब गुरुवार को दोबारा आएगी।  प्रधानपति ने कोटेदार पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं गांव की एक कार्डधारक महिला ने प्रधानपति व उसके भाइयों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव कलाई के दोनों पैरों से दिव्यांग कौशलेंद्र कई सालों से कोटेदार है, पिछले दिनों कोटेदार कौशलेंद्र व प्रधानपति में किसी बात को लेकर खींचतान होने पर दोनों ओर से एक दूसरे के विरुद्ध शिकायतों का सिलसिला चल निकला।  पिछले दिनों कोटेदार ने प्रधान पर मनरेगा में धांधली का आरोप लगाते हुए लोकपाल तक शिकायत की थी। जिसकी जांच जारी है।   वहीं बदले में प्रधान ने भी कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत कर दी जिसपर मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक धनीपुर रामदेव यादव टीम के जांच करने पहुंचे थे, जो गा…