अलीगढ | चोरी का वीडियो, तहरीर भी… फिर भी FIR नहीं! ट्वीट से बौखलाए थाना प्रभारी ने कहा– “मुकदमा दर्ज नहीं होगा”

अलीगढ | चोरी का वीडियो, तहरीर भी… फिर भी FIR नहीं! ट्वीट से बौखलाए थाना प्रभारी ने कहा– “मुकदमा दर्ज नहीं होगा”
चोरी का वीडियो, तहरीर भी… फिर भी FIR नहीं! अलीगढ़। जहाँ कानून की किताब कहती है कि सबूत मिलते ही कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं अलीगढ़ पुलिस ने कानून को सीधा कूड़ेदान में फेंक दिया है। लाखों की चोरी का मामला, आरोपी का चोरी कबूलता हुआ वीडियो सबूत, तहरीर थाने में… सब कुछ मौजूद है। फिर भी थाना प्रभारी ने ठान लिया है कि “FIR नहीं लिखनी।” पीड़ित व्यापारी की मानें तो उसकी दुकान से लाखों रुपया गायब हुआ। आरोपी ने खुद कैमरे के सामने चोरी स्वीकार की, वीडियो भी मौजूद है। मगर थाने में शिकायत देने के बावजूद केस दर्ज न हुआ। हफ्तों से इंसाफ की आस में दर-दर भटकते व्यापारी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया ट्वीट क्या हुआ, थाना प्रभारी की नींद उड़ गई। बौखलाहट में साहब का बयान आया– 👉 “मुकदमा दर्ज नहीं होगा।” अब यह बयान नहीं, बल्कि अलीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा धब्बा है। अलीगढ : पीड़ित के पास चोरी कबूलते हुए आरोपी का VIDEO सबूत मौजूद, तहरीर थाने में दी जा चुकी… लेकिन आज तक FIR दर्ज नहीं! क्या @aligarhpolice खुलेआम चोरों को संरक्षण दे रही है? थाना महुआखेड़ा क्षेत्र का मामला #UPPolice @Uppolice pic.t…