अलीगढ : कप्तान के साये में भी असुरक्षित जनता; जीरो टॉलरेंस’ का जीरो निकला, SSP ऑफिस के बाहर मारपीट देखें विडियो......
अलीगढ : कप्तान के साये में भी असुरक्षित जनता; जीरो टॉलरेंस’ का जीरो निकला, SSP ऑफिस के बाहर मारपीट देखें विडियो......
जरा उस पीड़ित के नजरिए से सोचिए... जो थाने से ठोकर खाकर, उम्मीद की आखिरी डोर थामे कप्तान के दरवाजे पर पहुंचा हो , और अपनी ही आँखों के सामने उसी सुरक्षित घेरे में किसी और को 'पीड़ित' बनते देख ले। वह क्या सोचेगा? क्या उसे लगेगा कि यहाँ उसे न्याय मिलेगा? या उसे यह समझ आ जाएगा कि अगर कप्तान के साये में कोई सुरक्षित नहीं, तो इस पूरे जिले में कानून सिर्फ एक मजाक है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि SSP कार्यालय के बाहर कुछ महिलाओं ने दो पत्रकार/यूट्यूबर के साथ मारपीट कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हंगामा हो रहा है, हाथापाई हो रही है, और पुलिस वहीं मौजूद है — लेकिन दखल देने की बजाय मूकदर्शक बनी नजर आ रही है। इस पूरी घटना का सबसे 'शानदार' पहलू वह पुलिसकर्मी थे, जो पास ही खड़े होकर इस हिंसक ड्रामे का आनंद ले रहे थे। वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो उन्हें सख्त हिदायत दी गई हो कि "जब तक मनोरंजन चरम पर न पहुँच जाए, बीच में दखल न दें।" जब रक्षक ही 'मूकदर्शक' बन जाए, तो पीड़ित के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि—&…