अलीगढ : आधी रात गेट खुलवाया, फिर बरसाए डंडे: हरदुआगंज में युवक की मौत से हड़कंप

अलीगढ : आधी रात गेट खुलवाया, फिर बरसाए डंडे: हरदुआगंज में युवक की मौत से हड़कंप
अलीगढ़/हरदुआगंज। हरदुआगंज कस्बे के अहीरपाड़ा मोहल्ले में एक व्यक्ति पर हुए कथित जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। सोमवार देर रात घर में घुसकर मारपीट किए जाने के आरोपों के बीच गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार, योगेश यादव सोमवार रात अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी बीना यादव बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। आरोप है कि देर रात कुछ लोग घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने के बाद अंदर घुस गए। इसके बाद योगेश के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने योगेन्द्र यादव, संजय यादव, चिन्टू यादव, बाबू और मिका समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खास बात …