अलीगढ़ | हरदुआगंज के नगला गिरधारी में चोरियां, लखनऊ से कार्यवाही के आदेश
अलीगढ़ | हरदुआगंज के नगला गिरधारी में चोरियां, लखनऊ से कार्यवाही के आदेश
- स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के प्रबंधक विपिन चौधरी ने भेजा शिकायती मेल, एडीजी ने अलीगढ पुलिस से मांगी आख्या डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। हरदुआगंज के नगला गिरधारी में सीरियल चोरियों को 12 दिन बीत चुके हैं, पुलिस अभी भी खाली हाथ है। बीते बुधवार इस प्रकरण की हरकत डीजीपी कार्यालय में भी हुई। वहां से प्रकरण एडीजी लोक शिकायत के यहां पहुँचा और उसी दिन अलीगढ पुलिस को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि स्मार्ट विलेज फाउंडेशन का मुख्यालय नगला गिरधारी में ही है। चोरी के शिकार दोनों घर प्रबंधक विपिन चौधरी के परिवार के ही हैं। विपिन चौधरी ने 2 जून को डीजीपी को भेजे मेल में हरदुआगंज पुलिस की कार्यशैली से निराशा व्यक्त की है। बीट सिपाही, चौकी इंचार्ज एवं थानाध्यक्ष की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। तेज तर्रार निष्पक्ष पुलिस टीम से चोर पकड़वाकर चोरी गए माल को बरामद कराने की मांग की गई है। इसके लिए सर्विलांस की बीटीएस यूनिट के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है। शिकायत में खासतौर से कहा गया कि घटनाओं में बदमाशों का अंदाज चोरों वाला नहीं है, दबंग शैली में चोरी की लगातार घटनाओं को…