अलीगढ़ | भाई ने सुपारी देकर करा दी सगे भाई की हत्या वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
अलीगढ़ | भाई ने सुपारी देकर करा दी सगे भाई की हत्या वजह जानकर रह जाएंगे हैरान डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव डेटा सैदपुर में भाई ने सगे भाई की हत्या कराकर सबसे मजबूत कहे जाने वाले रिश्ते को कलंकित कर दिया, 26 मई को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका सच हैरान करने वाला है 26 मई की सुबह डेटा सैदपुर का विजयपाल पुत्र महेंद्र सिंह शौच को निकला था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भतीजे सौरभ ने गांव के ही वीरपाल सिंह,मनोज कुमार,लटूरी सिंह व प्रमोद सिंह को नामजद कराया था। वहीं एसएसपी ने एसओ जितेंद्र सिंह भदौरिया व एसओजी के देहात प्रभारी रोहित राठी के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्या की सही वजह जानने को लगाया गया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के मोबाइल सीडीआर के आधार पर जुटाए तथ्य कुछ और ही कह रहे थे। कड़ियां जोड़ने पर मृतक के भाई की ही साजिस का हैरतअंगेज सच सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को डेटा सैदपुर के प्रशांत को हिरासत में लेकर शनिवार को हत्या इस रहस्य से पर्दा उठाया। पुलिस के अनुसार मृतक विजयपाल का गांव में ही एक जमीनी विवाद चल रहा था जिसमें हुए फैसले में विजयपाल को 25 लाख रुपये मिलने वाले थे, जिसमे धनपाल ह…