अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस में युवक की हत्‍या, बहुमंजिला से शव फेंकने का आरोप

अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस में युवक की हत्‍या, बहुमंजिला से शव फेंकने का आरोप
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस में एक नवयुवक की बहु मंजिला इमारत से फेंक कर हत्या कर दी गई है। युवक कासिमपुर पावर हाउस की बी टाइप कॉलोनी में रहता था। किसी साथी द्वारा मैसेज करने पर वह मॉर्निंग वॉकिंग पर गया था। जिसे लोगों ने बंबा पर टहलते हुए भी देखा था। आज सुबह 6:30 बजे उसका शव दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के पास बाबा कॉलोनी में बहु मंजिला इमारत के नीचे मिला है। लोगों का अनुमान है कि युवक से मारपीट कर उसे सरकारी बहुमंजिला इमारत से नीचे फेंका गया है। युवक का मोबाइल व सिम भी वहींं पड़े हुए मिले हैं। युवक तुषार हाईस्कूल का इंटर का टॉपर बताया गया है। हाल ही में उसने किसी प्राइवेट कॉलेज में बीटेक के डिप्लोमा के लिए एडमिशन लिया था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। यह है मामला हरदुआगंज परियोजना में कोल डि़वीजन में टैक्नीशियन के पद पर तैनात मनोज कुमार शर्मा बी टाइप क्वार्टर नंबर बी 87 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटे मोहित शर्मा 22 साल व दूसरा बेटा साहिल शर्मा उम्र 20 वर्ष का है। साहिल शर्मा चंड़ीगढ़ यूनिवसिटी सेे दूसरी वर्ष सीएस की पढ़ाई कर रहा …