बुलंदशहर। प्रियंका गांधी कि रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर : नगर के सलेमपुर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी कि रिहाई को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी कि प्रियंका गांधी जिंदाबाद जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद, जब योगी मोदी करता है तो पुलिस को आगे करता है।

कांग्रेस कि विधानसभा प्रभारी रेखा शर्मा, ने कहा कि उप्र दंभी भाजपाइयों का जुल्म अब और नहीं सहेगा यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे न उतर पाएंगे किसान हत्यारी भाजपा सरकार वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सेना तैयार हो चुकी है।

भाजपा के कुशासन और अलोकतांत्रिक नीति का विध्वंस निश्चित है इस बार कांग्रेस अप्रत्याशित रूप से विजय होगी कृषि कानूनों का शान्ति पूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है।

इस मौके पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, विधानसभा प्रभारी रेखा शर्मा, नगर अध्यक्ष नन्ने खां, कैप्टन अनोखे लाल, जीवन शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे ।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0