दिल्ली बार्डर पर चल रहा किसान आंदोलन राष्ट्रविरोधी : राजा भैया

दिल्ली बार्डर पर चल रहा किसान आंदोलन राष्ट्रविरोधी : राजा भैया
डेस्क समाचार दर्पण लाइव  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आंदोलन आम किसानों से जु़ड़ा नहीं है। 26 जनवरी को लाल किले की घटना और हाथ काटने की घटना और आंदोलन के दौरान अलग राष्ट्र की मांग करना गलत है। यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी आंदोलन है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी पार्टी का मकसद है कि उसे जनजन तक पहुंचाया जाए। अभी गठबंधन के लिए किसी से वार्ता नहीं है। न तो किसी दल से और न ही किसी दल ने उनसे संपर्क किया है। सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी प्रदेश सरकार और प्रदेश के मौजूदा हालातों के सवाल पर कहा कि हमेशा स्पष्ट बोलने की आदत रही हैं और विरोध करने के लिए विरोध नहीं किया है। हमेशा सकारात्मक विरोध करते हैं। महंगाई चिंताजनक है और इससे लोग परेशान है। बेरोजगारी दूर करने के लिए काम नहीं हो रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लड़ने के लिए 100 सीटें चिह्नित की हैं। इन सीटों को लेकर बाद खुलासा किया जाएगा। हर विधानसभा में अलग अलग-अलग समीकरण है। उसी के आधार पर तय होती हैं। लखीपुरखीरी की घटना…