अलीगढ़ में सपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने भांजी लाठियां

 

डेस्क समाचार दर्पण लाइव 

अलीगढ़ :- लखीमपुर चोरी की घटना और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। पुतला पुतली से नाराज पुलिसकर्मियों ने सपाइयों पर लाठियां भांजी। जिसमें यू जनसभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी समेत आधा दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी घायल हुए। सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। लखीमपुर में जिस तरह से किसानों को गाड़ियों से लौदा गया वह कल्पना से परे है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को गुस्से को देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इधर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो सपा पदाधिकारी योगी सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश में है, इसको लेकर पुलिस बल अलर्ट है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0