बुलंदशहर। चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रालोद कार्यकर्ताओं ने की गोष्ठी आयोजित, हवन

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की 83 वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल के जनपद कार्यालय प्रीत विहार बुलंदशहर में हवन करके उनको याद किया गया।

हवन के उपरांत उनके जीवन पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह हमारे बीच से चले गए, लेकिन उनके कारवां को इस भारत का 36 बिरादरी का समाज मिलकर आगे बढ़ा रहा है। 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार गठबंधन की बनने जा रही है। 

जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी, हाजी यूनुस रालोद प्रत्याशी सदर, अन्नू चौधरी क्षेत्रीय महासचिव, हुकम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रालोद एस सी/एसटी प्रकोष्ठ, योगेंद्र सिंह लोधी, जावेद गाजी, सुनील चरोरा, चौ. जगबीर सिंह, ठा. गविंद्र सिंह, उत्तम चौधरी, उमेद साखनी, राजेंद्र सिंह, हाजी सलीम सैफी आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال