बुलंदशहर। कावड़ियों की सुरक्षा में जलाभिषेक पर पुलिस बल रहा तैनात : सीओ, इंस्पेक्टर और एनसीसी छात्र रहे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद, शिवालयों पर श्रद्धालुओं और कावड़ियों की उमड़ी भीड़
बुलंदशहर। कावड़ियों की सुरक्षा में जलाभिषेक पर पुलिस बल रहा तैनात : सीओ, इंस्पेक्टर और एनसीसी छात्र रहे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद, शिवालयों पर श्रद्धालुओं और कावड़ियों की उमड़ी भीड़ रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। जिले में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को मंदिर-शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गुंजायमान रहे। सोमवार शाम से मंगलवार दिन भर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। शिकारपुर क्षेत्र के गांव वर्षों में स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं और कावड़ियों कि हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगी लाइन फाल्गुन कांवड़ यात्रा के चलते मंगलवार को महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। एक तरफ जहां कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर शिवालयों पर पहुंचे तो वहीं जल चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई दिए। बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिकारपुर के प्राचीन महादेव मंदिर के अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़िये ने किया जलाभिषेक कांवड़ियों के लिए जलाभिषेक का योग मंगलवार को दोपहर 2.10 बजे से शुरू हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने जल…