बुलंदशहर। झूला झुलाने के नाम पर दो किशोरी अगवा : लोकेशन मिलने पर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर पकड़ा, युवक को हिरासत में लिया

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर में शहर की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली दो किशोरी रविवार दोपहर को अचानक गायब हो गई। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। 

दो किशोरियों के अचानक गायब होने से कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। सर्विलांस यूनिट पर एक किशोरी के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन दिल्ली-मेरठ रोड पर पाई गई।

सर्विलांस टीम एक्टिव हुई और लोकेशन तक पहुंच गई। दोनों किशोरियों के साथ एक युवक भी साथ मिला। पुलिस टीम ने युवक को दबोच लिया। तीनों को कोतवाली ले आये। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज बताया। वो जिला प्रदर्शनी में लगे झूले पर काम करता था।

जिला प्रदर्शनी के दौरान झूला झुलाने को लेकर किशोरियां आरोपी के संपर्क में आई थी। बुलन्दशहर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0