बुलंदशहर। अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, एक पशु सहित अवैध हथियार बरामद

बुलंदशहर। अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, एक पशु सहित अवैध हथियार बरामद
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। सिकंदराबाद पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार पशु चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की एक भैंस, अवैध असलाह और एक छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सिकंदराबाद पुलिस गश्त पर थी। तभी पुलिस को सूचना मिली की पशु चोरी की घटनाओं में लिप्त बदमाश छोटा हाथी गाड़ी में सवार होगर गुलावठी से सिकंदराबाद की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुलावठी रोड पर चेकिंग करना शुरू कर दिया। गुलावठी अंडर पास के पास पुलिस ने एक छोटा हाथी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को दौड़ा लिया।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छोटा हाथी गाड़ी से चार शातिर पशु चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया। गाड़ी तलाशी में पुलिस ने चोरी की एक भैंस, एक तमंचा 12 बोर, दो कारतूस व दो छुरी बरामद की हैं।  पकडे़ गए शातिर चोरों की पहचान पकडे़ गए पशु चोरों में मोहम्मद अलीम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी सिकंदराबाद, कासिम पुत्र मुस्तकीम उर्फ सलीम उर्फ शौकीन निवासी बझेड़ा थाना धौलाना, हापुड़, इशरत पुत्र…