बुलंदशहर। भाजपा सरकार के आठ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर आशाओं व आंगनबाड़ी को सम्मानित किया : राधा सिरोही

बुलंदशहर। भाजपा सरकार के आठ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर आशाओं व आंगनबाड़ी को सम्मानित किया : राधा सिरोही
रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/शिकारपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चांदौक में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही भाजपा सरकार के आठ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर चांदौक में आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला मोर्चा सलेमपुर मण्डल के द्वारा आंगनवाड़ी, आशाओं को सम्मानित किया व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां व आहार पोषण वितरण किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला महामंत्री स्वदेश चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही, डॉक्टर रूबी खान, डॉ प्रियंका, सलेमपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष आशा चौधरी, मण्डल महामंत्री प्रभा राघव, मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश देवी, सीमा, आदि लोग मोर्चा की पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बुलंदशहर। आवाज एनजीओ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधा रोपण बुलंदशहर/शिकारपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आवाज़ एन.जी.ओ. द्वारा अपने प्रोजेक्ट गो ग्रीन गो क्लीन के अन्तर्गत नगर मौहल्ला प्रीत विहार के पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें दो दर्जन से अधिक पोधे जैसे बरगद, पीपल, नीम, बेल पत्थर, आम, आदि लगायें गए इसके पश्चात् सभी क…