बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या : मृतका के भाई ने पति समेत सात लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या : मृतका के भाई ने पति समेत सात लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/छतारी। छतारी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलोनी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव कमरे में खूंटी से लटका मिला। मृतका के भाई ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 4 साल पहले हुई थी मृतका की शादी मृतका के भाई रवेंद्र निवासी चालकपुर थाना अतरौली, अलीगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी बहन रेनू 23 वर्ष पुत्री गुलाब सिंह की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व गांव सुल्तानपुर निवासी पंकज पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में भैंस और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करके प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पंकज, ससुर रामकुमार, सास रूपवती, जेठ प्रमोद कुमार, जेठानी पूनम, ननद गीता और अनिता ने हत्या कर दी। रेनू की मौत की खबर मिलते ही परिजन एकत्रित होकर गांव पहुंच गए। मृतका के भाई ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई तहरीर सूचना मिलते ही सीओ डिबाई रमेश चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार ड…