हरदुआगंज : इंटर कॉलेज में हो रही अवैध वसूली की, छात्र ने की ऑनलाइन शिकायत

रिपो. अभिषेक चौधरी

कस्बा हरदुआगंज के एक इंटर कॉलेज में पिछले कुछ दिनों से नवीन सत्र के लिए एडमिशन चल रहे हैं। जिसमें एक विद्यार्थी ने विद्यालय के खिलाफ अवैध पैसे लिए जाने का आरोप लगाया है। जिसमें कि नए एडमिशन लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की 1000 ₹ की रसीद शैक्षिक संस्थान के नाम से काटी जा रही है। छात्र ने आरोप लगाते हुए अपने अभिभावक द्वारा विद्यालय के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दी है।

हरदुआगंज : कस्बे के अर्द्ध सरकारी इंटर कॉलेज में नवीन सत्र- 2022 के दाखिले के लिए कार्य चल रहा है। जिसमें बहुत से विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा था जिसके बाद प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कक्षा 9 व कक्षा 11 के विद्यार्थियों से दाखिले से पहले एक 1000 ₹ रसीद शैक्षिक समिति के नाम से काटी गई। जिस रसीद के बारे में बताया गया कि यह पैसे आपसे विद्यालय में अन्य सुविधाएं देने के लिए जा रहे हैं। एक छात्र द्वारा शैक्षिक संस्थान के लिए जा रही 1000 ₹ पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। छात्र ने अपने परिजन द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर दी है साथ ही जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0