अलीगढ़ | महिला ने जज से कहा- 'मेकअप का खर्च नहीं देता पति, इसलिए अलग रहना चाहती हूं'

 

SDLive News

अलीगढ़ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने परिवार न्यायालय प्रथम में अपने पति के विरुद्ध वाद दायर करते हुए खर्चा (भरण-पोषण) मांगा है। महिला का आरोप है कि पति उसे श्रृंगार के लिए खर्चा नहीं देता। ऐसे में वह अलग रह रही है। काउंसिलिंग के दौरान महिला ने पति से तलाक लेने की मांग की है। हालांकि दोनों के बीच समझौते के प्रयास जारी है।

वर्ष 2015 में सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुरुआत में सब-कुछ ठीक रहा। लेकिन, करीब तीन पहले दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों पर कोई संतान भी नहीं है।

खर्चे के लिए न्यायालय में अर्जी दायर की

अब महिला ने खर्चे के लिए न्यायालय में अर्जी दायर की है। महिला का आरोप है कि पति उसे साज-श्रृंगार व घर के अन्य खर्चों के लिए रुपये नहीं देता है। रुपये मांगने पर विवाद होता है।

दोनों के बीच समझौते के प्रयास जारी है

काउंसलर योगेश सारस्वत ने बताया कि दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया है। इस दौरान समझौते के प्रयास कराए गए हैं। अब जनवरी में नियत तारीख पर फिर से दोनों को बुलाया जाएगा।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0