अलीगढ़ | प्रिंसिपल को ढूंढ़ने पर 11 हजार का ईनाम:डीएस कालेज में एबीवीपी ने चस्पा किए पोस्टर, गांधीपार्क थाने में दी प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर
अलीगढ़ | प्रिंसिपल को ढूंढ़ने पर 11 हजार का ईनाम:डीएस कालेज में एबीवीपी ने चस्पा किए पोस्टर, गांधीपार्क थाने में दी प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर SDLive News अलीगढ़ के डीएस कालेज में प्रिंसिपल और प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद छात्रों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। प्रिंसिपल का कार्यालय बंद रहता है और छात्रों की समस्याओं का निदान नहीं हो पाता है। इसके विरोध में छात्रों ने सोमवार को जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएस कालेज के प्रिंसिपल लापता, ढूंढ़ने वाले को 11 हजार का ईनाम के पोस्टर कालेज में चस्पा कर दिए हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन और स्टाफ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्रों से अवैध वसूली का आरोप, दी तहरीर एबीवीपी के महानगर नगर मंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि कालेज में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों से अलग-अलग मद में 300 से 700 रुपए अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं। कालेज का स्टाफ छात्रों से वसूली कर रहा है। इस बारे में जब प्रिंसपल से बात करने जाते हैं तो कार्यालय पर ताला लगा रहता है। परिषद के जय यादव ने बताया कि तृतीय वर्ष के छात्र अभी भी आगरा विश्वविद्यालय के साथ ही संबद्ध हैं और वहां से किसी तरह की फीस वसूलने के आदेश नहीं हैं। इसके बाद भी छात्र…