अलीगढ़ : पति ने फांसी लगा ली… और पत्नी मोबाइल से बनाती रही वीडियो! वजह इतनी खौफनाक कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे!


अलीगढ़ जिले के चंडौस कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों से आहत होकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी का पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिससे तंग आकर पति ने आत्महत्या कर ली।

मृतक अर्जुन (30) की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उसकी पत्नी का एक युवक के साथ संबंध था। अर्जुन ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और अक्सर बिना बताए कई दिनों तक घर से गायब रहती थी।

परिवार के अनुसार, 3 अप्रैल को भी वह अचानक बिना जानकारी के चली गई थी। परिजनों ने उसे उसके प्रेमी के घर से वापस लाया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच देर रात झगड़ा हुआ, जिसके बाद अर्जुन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब अर्जुन ने फांसी लगाई, उस वक्त उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बना रही थी। यह जानकारी मृतक के भाई ने पुलिस को दी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पत्नी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

और नया पुराने

نموذج الاتصال