हरदुआगंज : रात में बकरा चुराते देखा था…” कहकर सुबह कर दी ‘ओपन लूट’! बुढासी में पड़ोसी के घर घुसकर भैंस-बकरे ले गए दबंग, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

हरदुआगंज : रात में बकरा चुराते देखा था…” कहकर सुबह कर दी ‘ओपन लूट’! बुढासी में पड़ोसी के घर घुसकर भैंस-बकरे ले गए दबंग, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
चोरी के आरोप की तहरीर का हवाला देकर जबरन भैंस व बकरा खोलने को जायज ठहराते हुए दबंगो के समर्थन में दिखी पुलिस जनपद अलीगढ़ के बुढासी कस्बे में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां बकरा चोरी का आरोप लगाकर पड़ोसी दबंग परिवार कथित तौर पर महिला के घर में घुस गया और उसकी एक लाख रुपये कीमत की भैंस व दो बकरे जबरन खोलकर ले गया। हैरानी की बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम चर्चा में आने के बाद भी पुलिस शुरुआत में कार्रवाई की जगह “दूसरे पक्ष की तहरीर” का हवाला देती नजर आई। अब इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता हुमा पुत्री वहीद खाँ निवासी बुढासी के अनुसार शुक्रवार सुबह पड़ोसी यामीन अपने चार बेटों के साथ उनके घेर में पहुंचे और आरोप लगाने लगे कि रात में उनका बकरा चोरी हुआ है, जिसे उन्होंने छत के रास्ते ले जाते देखा। परिवार ने कहा कि यदि ऐसा है तो रात में शोर क्यों नहीं मचाया गया और गली में लगे कैमरे क्यों नहीं चेक कराए गए? आरोप है कि इसी बात पर दबंग भड़क गए और धमकी देते हुए भैंस व दो बकरे जबरन खोलकर ले गए। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वृद्ध महिला च…