निर्जला एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में शरबत वितरण, श्रद्धालुओं ने की जनसेवा
निर्जला एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में शरबत वितरण, श्रद्धालुओं ने की जनसेवा
सासनी। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सासनी के अजीत नगर स्थित खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत (छबील) वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। सामाजिक कार्यकर्ता लव उपाध्याय ने बताया कि निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर प्रभु की कृपा से जनसेवा का यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। उनका संकल्प है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस सेवा आयोजन को सफल बनाने में लव उपाध्याय, विजय उपाध्याय, आशु, शौर्य, संध्या शर्मा, ललित शर्मा, रंजना शर्मा, कान्हा शर्मा, यश पाठक, कौशल शर्मा, लवी उपाध्याय, अनमोल और मयंक सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों के प्रयासों की प्रशंसा की।