बुलंदशहर। जाम में फंसी एम्बुलेंस, दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला

 

ब्यूरो ललित चौधरी

पहासू क्षेत्र में बुधवार को अनाज मंडी के गेट के सामने सोमना रोड पर भीषण जाम की वजह से एम्बुलेंस फंस गई। जिसमें मौजूद एक गर्भवती को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के आधा घंटे बाद एम्बुलेंस को रास्ता मिला।

अनाज मंडी गेट के निकट जाम के झाम में लोग काफी परेशान हुए, इस दौरान जाम में एक एम्बुलेंस फंस गई, जिसमें फजलपुर निवासी शेरसिंह की पत्नी पूनम मौजूद रहीं। जाम को खुलवाने के लिए यहां पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। कई लोगों ने एम्बुलेंस को रास्ता देने का प्रयास किया, लेकिन आड़े तिरछे लगे वाहनों में रास्ता बनने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। 

ऐसे में समझदार लोगों ने काफी मशक्कत करके करीब आधा घंटे बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया। इस दौरान पूनम दर्द से चीखती रही। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया।



और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0